बड़ा सड़क हादसा : करडेगा से कुनकुरी आ रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौके पर मौत

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

जशपुर : जिले में आज बड़ा सड़क हादसा हो गया. करडेगा से कुनकुरी आ रही बस गोड़ाअंबा के पास पलट गई. इस हादसे में 5 यात्रियों की मौत हो गई. वहीं 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

मिली जानकारी के मुताबिक, इस बस में दो दर्जन से ज्यादा यात्री सवार थे. कई यात्री बस के नीचे दबे हैं. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है. घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए तीन एम्बुलेंस घटनास्थल के लिए रवाना की गई हैं. गंभीर रूप से घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

करडेगा से कुनकुरी आ रही बस पलटी

घटना कुनकुरी लवाकेरा स्टेट हाईवे से लगे ग्राम हल्दीमुंडा से लगभग 1 किलोमीटर के अंदर गोडअंबा के पास घटी है. अनमोल बस आज सवेरे लगभग 9:00 बजे के आसपास सवारियों को लेकर कुरडेग से कुनकुरी आ रही थी इसी बीच गोडअंबा के पास एक निर्माणाधीन मकान में बस घुस गई और पलट गई. इस हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो गई है.

सीएम कैम्प कार्यालय बगिया ने घायलों के इलाज के लिए तत्काल निर्देश दिया है और 108 एंबुलेस रवाना किया गया. घायलों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए सीएम हाउस बगिया के निर्देश पर तीन एंबुलेंस लगाया गया है .

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *