पहाड़ पर मिला नर कंकाल: 13 दिन से लापता युवक का हो सकता है कंकाल

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में रीरी पहाड़ पर नर कंकाल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस ने शव बरमाद किया। यह मामला लुंड्रा थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, रीरी पहाड़ पर नर कंकाल मिला है। इसके बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। आशंका जताई जा रही है कि, यह कंकाल ग्राम कोइलारी निवासी महेश कुजूर का हो सकता है। युवक पिछले 13 दिनों से लापता था। वह परिजनों को बिना बताए घर से निकला था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

धमतरी में भी नर कंकाल मिलने से मचा हड़कंप

वहीं मंगलवार 20 मई को धमतरी जिले के ग्राम भोयना में एक अज्ञात नर कंकाल मिला। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है।

सेप्टिक टैंक के पास मिट्टी में मिला

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को ग्राम भोयना के ग्रामीणों ने पुराना पुट्ठा फैक्ट्री के पीछे सेप्टिक टैंक के पास मिट्टी में नर कंकाल देखा। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि , मिट्टी में एक नर कंकाल पड़ा हुआ था। जिसकी हड्डियां अलग-अलग हो चुकी है। इसके बाद एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। यह जांच का विषय है कि आखिर यह नर कंकाल किसका है और यहां कैसे पड़ा हुआ था। क्या यह हत्या का मामला था या फिर यहां लाकर किसने रखा है। सभी पहलुओं पर पुलिस जांच में जुट गई है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *