मॉर्निंग वॉक के लिए गई पीड़िता का छीना मंगलसूत्र, आरोपी गिरफ्तार

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

०० पहले भी कई मामलों में सजा काट चुका है आरोपी

रायपुर| रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकली महिला चेन स्नेचिंग की शिकार हो गई। आरोपी ने महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र खींच लिया था। घटना के बाद पीड़िता ऊषा चौधरी ने थाने में ऍफ़आईआर दर्ज करवाई। फिलहाल आरोपी आकाश सिंह राजपूत (21 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी आकाश सिंह राजपूत ने पूछताछ में बताया कि उसे दिवाली में खर्च करने के लिए पैसे चाहिए थे, इसलिए उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि महिला ऊषा चौधरी सुबह 6 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी। जब वो रोहिणीपुरम तालाब स्थित हनुमान मंदिर मोड़ पर पहुंची, तो पीछे से आ रहे बाइक सवार ने उसके गले से सोने का मंगलसूत्र खींच लिया। उस समय ज्यादा लोग सड़क पर नहीं थे, इसलिए कोई उसे पकड़ नहीं सका। वो तेजी से बाइक चलाकर फरार हो गया।

इसके बाद महिला डीडी नगर थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिसमें आरोपी आकाश सिंह राजपूत (21 साल) नजर आया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बांसटाल रायपुरा का रहने वाला है। आकाश राजपूत पहले भी मारपीट और आर्म्स एक्ट जैसे मामलों में बाल संप्रेक्षण गृह माना में सजा काट चुका है। आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और सोने की मंगलसूत्र को जब्त कर लिया गया है। इनकी कीमत कुल 1 लाख रुपए है। डीडी नगर थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *