पुलिस की मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर| बीजापुर जिले में माओवादियों ने पुलिस की मुखबिरी के शक में एक ग्रामीण की हत्या कर दी है। धारदार हथियार से गला रेत कर युवक के शव को सड़क पर फेंक दिया है। माओवादियों ने शव के पास नक्सल पर्चे भी फेंके हैं। माओवादियों ने पुलिस की मुखबिरी करने का युवक पर आरोप लगाया है। मामला जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने जिस युवक को मारा है उसका नाम संजय तांती है। बताया जा रहा है कि, देर रात युवक को माओवादियों ने अगवा कर लिया था। जिसके बाद उसे रात भर यहां-वहां घुमाएं। फिर 1 जनवरी की सुबह युवक का धारदार हथियार से गला रेत दिए। वारदात को अंजाम देने के बाद माओवादियों ने तररेम मार्ग के सुनील पोस्ट और पेगड़ापल्ली के बीच शव को फेंक दिया।

माओवादियों ने शव के पास भारी मात्रा में पर्चे भी फेंके हैं। पर्चे में लिखा है कि युवक पुलिस का मुखबिर है। इस लिए उसे मौत की सजा दी गई है। इधर, वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंची। जिसके बाद शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *