जमीन विवाद में अधेड़ की हत्या : हाथ-पैर बांधकर लगाया करेंट, मृतक की पहली पत्नी पर जताई जा रही आशंका

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक अधेड़ व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच में जुट गए हैं।

जानकारी के अनुसार, एक अधेड़ व्यक्ति की लाश उसकी पहली पत्नी के घर पर हाथ-पैर बंधी हालत में मिली है। शरीर पर करंट के गंभीर निशान भी पाए गए हैं. जिससे उसकी मौत हुई है। मृतक ने दूसरी शादी कर रखी थी, जिसके बाद उसकी पत्नी से जमीन को लेकर लंबा विवाद चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि, इस विवाद की चलते ही ऐसी खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही जिला पंचायत उपाध्यक्ष धीरज सिंह देव और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच में जुट गए हैं।

मौलाना की पत्नी की संदिग्ध मौत

वहीं 24 जुलाई को बिलासपुर जिले में संदेहास्पद तरीके से मौलाना और उसकी गर्भवती पत्नी गायब हो गई थी। जिसके बाद मृतिका की मां रोते बिलखते न्याय की गुहार लगाते हुए यूपी से बिलासपुर एसपी कार्यालय पहुंची। जिसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आई। एसएसपी रजनेश सिंह ने यूपी के जिला. बलरामपुर एसपी से इस मामले में महिला के पोस्टमार्टम रिपोर्ट भिजवाने कहा है। साथ ही सीएसपी सिविल लाइन को भी मामले की जांच गंभीरता से करने के निर्देश दिए।

यूपी ले जाकर शव को कफन-दफन किया.

बता दें कि, बिलासपुर के तालापारा निवासी मौलाना कारी बशीर पर उसके ही मुस्लिम समुदाय के मोहल्ले वासियों ने मोर्चा खोल रखा है। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि मौलाना कारी बशीर ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसके शव को यूपी ले जाकर कफन-दफन कर दिया है। गर्भवती बेटी की हत्या के बाद न्याय की गुहार लगाते हुए उसकी मां भी रोती बिलखती यूपी से बिलासपुर एसपी कार्यालय आ पहुंची है और एक बेबस मां न्याय के लिए भटक रही है। जिस पर एसएसपी रजनेश सिंह ने संज्ञान में लेते हुए यूपी के बलराम पुर एसपी से बात की और मृत महिला के पोस्टमार्टम रिपोर्ट को भिजवाने कहा। साथ ही सीएसपी सिविल लाइन को भी मामले के हरेक पहलुओं को जांच करने के निर्देश दिये है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *