विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी के निधन पर मंत्री डॉ. टेकाम ने किया गहरा दुःख व्यक्त

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

रायपुर| प्रदेश के आदिम जाति, अनुसूचित जाति विकास, स्कूल शिक्षा, सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने विधानसभा उपाध्यक्ष श्री मनोज सिंह मंडावी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मंत्री डॉ. टेकाम ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्वर्गीय श्री मनोज सिंह मंडावी आदिवासी राजनेता थे। उनके निधन से सभी स्तब्ध है। उन्होंने आदिवासी समाज सहित सभी समाज के विकास लिए जीवनभर योगदान दिया। विधायक, मंत्री एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष के रूप में उन्होंने अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया। स्वर्गीय श्री मनोज सिंह मंडावी के निधन से हुई कमी पूरा नहीं किया जा सकता। मंत्री डॉ. टेकाम ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस कठिन घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *