कांग्रेस के बयान पर विधायक धर्मजीत सिंह का पलटवार : बोले- कांग्रेस को आदिवासी मुख्यमंत्री बर्दाश्त नहीं, इनको हज पर नहीं कुंभ पर है आपत्ति

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के विधानसभा में राज्यपाल रमेन डेका के अभिभाषण पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा था कि, राज्यपाल ने अनमने ढंग से अभिभाषण पढ़ा है। इस पर भाजपा  विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि, कांग्रेस आदिवासी मुख्यमंत्री को बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। कांग्रेस पार्टी अभी कोमा और आईसीयू में है। जिसकी वजह से कांग्रेस का चुनाव परिणाम लगातार शून्य आ रहा है। हज के सरकारी पैसे पर कांग्रेस को आपत्ति नहीं है और हम कुंभ जाते हैं तो कांग्रेस को आपत्ति होती है। हज वालों के भरोसे राजनीति करोगे तो कांग्रेस की यही स्थिति रहेगी।

राज्यपाल रमेन डेका ने दिया अभिभाषण

विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल रमेन डेका का अभिभाषण दिया। राज्यपाल रमेन डेका ने अपने अभिभाषण में सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया। राज्यपाल  ने कहा कि, 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ में विकास के नए आयाम गढ़े हैं। इससे पहले कार्यमंत्रणा समिति की बैठक हुई। राज्यपाल डेका ने कहा कि, एक वर्ष का कार्यकाल सरकार ने पूरा किया। जनता को लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। नगरीय निकायों में नई बॉडी चुनी गई है। छत्तीसगढ़ में ट्रिपल इंजन की सरकार विकास करेगी।

सरकार ने लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को किया मजबूत 

राज्यपाल रमेन डेका ने आगे कहा कि, हमारी सरकार ने लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को मजबूत किया है। छत्तीसगढ़ के किसानों के चेहरे पर खुशी नजर आ रही है। प्रदेश के ट्राइबल संग्राहकों को उचित कीमत मिल रहा है। आगे राज्यपाल ने कहा कि, आज बस्तर में नक्सलवाद अंतिम सांसें ले रही है। राज्यपाल रमेन डेका के अभिभाषण के दौरान टोका-टाकी की गई। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अभिभाषण के दौरान की आपत्ति। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, प्रदेश में कोई योजना संचालित नहीं हो रही है। महतारी वंदन के अतिरिक्त सभी योजनाओं को बंद कर दिया गया है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *