एमपी बजट 2025 : मोहन सरकार का बजट ‘G Y A N’ पर टिका, 5 सालों में अर्थव्यवस्था को दुगना करने का लक्ष्य 

Featured Latest मध्यप्रदेश

भोपाल : मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार का तीसरा बजट बुधवार (12 मार्च) को पेश किया गया। वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने सुबह 11 बजे 4 लाख 21 हजार करोड़ से अधिक का बजट प्रस्तुत किया। मोहन सरकार का यह बजट ‘G Y A N’ (गरीब, युवा अन्नदाता और नारी शक्ति) का फोकस है।

मोहन यादव सरकार गरीब कल्याण पर सर्वाधिक राशि खर्च करने जा रही है। अनुसूचित जाति और जनजातिक के कल्याण के लिए 80 हजार करोड़ से अधिक का प्रावधान किया गया है। इसी तरह कृषि विकास और किसान कल्याण पर पर 60 हजार करोड़ से अधिक का बजट प्रस्तावित है। युवाओं और महिलाओं के कल्याण के लिए भी बजट का बड़ा हिस्सा खर्च किया जाना प्रस्तावित है।

पूंजीगत व्यय केन्द्रीय सहायता में अव्वल 
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा अपने बजट भाषण के बाद बताया, वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 4 लाख 21 हजार 32 करोड़ का बजट पेश किया गया है। केन्द्र सरकार द्वारा 2020-21 में प्रारम्भ पूंजीगत व्यय के लिए विशेष केन्द्रीय सहायता योजना में मध्य प्रदेश अव्वल रहा। वर्ष 2023-24 में एमपी का कुल पूंजीगत परिव्यय 57 हजार 348 करोड़ था, जो 13 प्रतिशत वृद्धि के साथ 2024-25 में 64 हजार 738 करोड़ अनुमानित है। 2025-26 में इसे 31 प्रतिशत बढ़ाकर 85 हजार 76 करोड़ करना है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *