MP News ग्वालियर: 100 की स्पीड से दौड़ रही कार डिवाइडर से टकराकर 3 टुकड़ों में बंटी, 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत

Featured Latest मध्यप्रदेश

ग्वालियर : जिले में शुक्रवार को भीषण हादसा हो गया। शीतला माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे 5 पांच दोस्तों का एक्सीडेंट हो गया। सड़क पर दौड़ रही तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर तीन टुकड़ों में बंट गई। कार सवार 5 में से 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दो घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। दर्दनाक हादसा झांसी रोड थाना स्थित ग्वालियर-झांसी हाईवे पर सिथौली के पास हुआ।

शीतला माता के दर्शन करने गए थे 
जानकारी के मुताबिक, विनय नगर, चंदन नगर, नदीपार टाल और थाटीपुर में रहने वाले पांच दोस्त संजय धाकड़ की कार में सवार होकर गुरुवार देर रात शीतला माता के दर्शन करने सातऊ की पहाड़िया पर गए थे। शुक्रवार सुबह पांचों कार से लौट रहे थे। संजय कार चला रहा था। सिथौली इलाके में तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। ऊपर उछलकर कार सड़क पर गिरी और तीन टुकड़ों में बंट गई। हादसे में संजय धाकड़ (24), विवेक जोशी (22), ऋतिक मांझी (22) की मौके पर ही मौत हो गई है। अंकित और मोहिल घायल हैं।

कार की हालत देखकर पुलिस भी हैरान 
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। कार के तीन टुकड़े देखकर पुलिसकर्मी हैरान रह गए। पता चला कि कार 100 की स्पीड से डिवाइडर से टकराई। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। पुलिस को जांच में पता चला कि पांचों दोस्त पहले मातारानी के दर्शन करने पैदल जाने वाले थे, लेकिन अचानक से विचार बदला और संजय की कार से पांचों चले गए। शीतला माता के दर्शन किए और सुख-समृद्धि के साथ लंबी उम्र की कामना की थी।

घर में पसरा मातम 
परिजन ने पुलिस को बताया कि पांचों अच्छे दोस्त थे। घर में दुर्गा नवमी की पूजा की तैयारियां चल रही थी। पांचों की मौत की खबर से घर में मातम छा गया। हादसे में जान गंवाने वाले  बी.कॉम. फाइनल ईयर का छात्र है। विवेक एक सॉफ्टवेयर कंपनी में कर्मचारी था। जबकि मृतक संजय धाकड़ टैक्सी चालक है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *