मिसेज इंडिया वर्ल्ड 2022 की विजेता रही कविता सिंह चौधरी का विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने किया सम्मानित

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन ने किया सम्मान

रायपुर| गणतंत्र दिवस के अवसर पर मिसेज इंडिया वर्ल्ड 2022 की विजेता रही कविता सिंह चौधरी का पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य को लेकर शुभकामनाये दी, इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्त्ता एवं सम्मानीय जन उपस्थित रहे|

मिसेज इंडिया वर्ल्ड 2022 की विजेता रही कविता सिंह चौधरी ने बताया कि ब्यूटी एवं फैशन के क्षेत्र में रूचि होने की वजह से अपने कैरियर को बनाना मेरा सपना था, इसी कड़ी में मिसेज इंडिया वर्ल्ड 2022 की विजेता बनी जिसके बाद लगातार कई इवेंट में प्रतिभागी होने के साथ ही कई आयोजनों में बतौर जज के रूप में शामिल भी हुई| इसी तारतम्य में गणतंत्र दिवस के अवसर पर भाजपा के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कविता सिंह चौधरी का सम्मानित किया साथ ही उज्जवल भविष्य को लेकर शुभकामनाये दी| मिसेज इंडिया वर्ल्ड 2022 कविता सिंह चौधरी ने पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक बृजमोहन अग्रवाल एवं भाजपा कार्यकर्ताओ का आभार प्रकट करते हुए कहा कि महिलाओ को सशक्त बनाने एवं उन्हें आदर प्रदान करने विधायक जी की अहम् भूमिका है उन्हें कोटि कोटि धन्यवाद प्रकट करती हु|

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *