मृतकों में 1169 महिला नक्सली और 41 शीर्ष नक्सली शामिल
बीजापुर: हर साल जुलाई-अगस्त माह में नक्सली शहीदी सप्ताह मनाते हैं। दो दिन पहले नक्सलियों के केंद्रीय कमेटी के प्रवक्ता अभय ने प्रेस नोट जारी कर तमाम जानकारियां साझा की है। प्रेस नोट के जरिए 56 वर्षों का आंकड़ा साझा करते हुए 1967 से लेकर 2023 तक मारे गए नक्सलियों की जानकारी दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, 28 जुलाई से 3 अगस्त तक नक्सली शहीदी सफ्ताह मनाएंगे। बुधवार को नक्सलियों के केंद्रीय कमेटी के प्रवक्ता अभय ने प्रेस नोट जारी किया। इस नोट के जरिए नक्सलियों ने 56 वर्षों का आंकड़ा साझा किया है। नक्सलबाड़ी से शुरू हुए नक्सल आंदोलन से लेकर अब तक चारु मजूमदार समेत मारे गए नक्सलियों की जानकारी दी है। 1967 से लेकर 2023 तक 1169 महिला नक्सली समेत कुल 14 हजार 8 सौ नक्सलियों की हो मौत चुकी है। मारे गए नक्सलियों में शीर्ष नेतृत्व के 4| नक्सली शामिल हैं। बताया जा रहा है कि, मारे गए नक्सलियों की जीवनी का प्रकाशन हिंदी, अंग्रेजी और तेलगू भाषा में किया गया।