नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, बीएसऍफ़ का 1 जवान घायल

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

०० बीमार साथी को अस्पताल ले जाने निकली थी पुलिस पार्टी

रायपुर| कांकेर जिले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दौरे से पहले माओवादियों ने आईईडी ब्लास्ट किया। इस ब्लास्ट की चपेट में आने से बीएसऍफ़ का एक जवान घायल हो गया। घायल जवान के सिर के साथ शरीर में कई जगह गंभीर चोट आई है । बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद इलाके में सर्चिंग बढ़ा दी गई है। जवानों ने मौके से 2 जिंदा आईईडी भी बरामद किया है। मामला जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, कोयलीबेड़ा इलाके में ही स्थित बीएसऍफ़ 30 बीएन कैंप का एक जवान बीमार था। जिसे अस्पताल ले जाने के लिए कैंप से जवान निकले थे। जब जवान आगे बढ़े तो उनमें से एक जवान धर्मेंद्र कुमार का पैर प्रेशर आईईडी की चपेट में आ गया। जिससे जोर का धमाका हुआ। धमाका इतना जबरदस्त था कि जवान उछल कर दूर जा गिरा।इस घटना के बाद अन्य जवानों ने मोर्चा संभाला। इलाके की सर्चिंग बढ़ाई गई। घायल और बीमार दोनों जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *