एनडीए से टूट रहा है घटक दलों का भरोसा, बिहार में सत्ता परिवर्तन 2024 का संकेत : भूपेश बघेल

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

०० छत्तीसगढ़ भाजपा में नहीं चल रहा है सब कुछ ठीक, अंतरकलह को दबाने हो रहे है बदलाव : भूपेश बघेल

रायपुर| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक दिन के दौरे पर झारखंड रवाना हो गए हैं। वहां जाने से पहले उन्होंने बिहार में सत्ता परिवर्तन को 2024 के परिवर्तन का संकेत बताया। उन्होंने कहा, यह बताता है कि एनडीए गठबंधन के घटक दलों का भरोसा भाजपा से टूट रहा है।

 

यह भी पढ़े :

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सामुदायिक वन संसाधन अधिकार जागरूकता अभियान का किया शुभारंभ

 

 

रायपुर हवाई अड्‌डे पर प्रेस से चर्चा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, “बिहार का तो हर व्यक्ति राजनीतिज्ञ होता है। राजनीति वहां की आबोहवा में है। नितीश कुमार आठवीं बार मुख्यमंत्री बन रहे हैं। उनको बधाई। तेजस्वी जी और महागठबंधन के घटक दलों को भी बधाई। ‘ मुख्यमंत्री ने कहा, “एनडीए में पहले उसका सबसे मजबूत साथी अकाली दल छूटा। फिर महाराष्ट्र में शिवसेना उनसे छूटा। अब जेडीयू ने भी एनडीए से किनारा कर लिया है। अब एनडीए के प्रति जो अविश्वास है वह बढ़ा है। उनके ही गठबंधन के जो साथी हैं, एक-एक कर साथ छोड़कर जा रहे हैं। यह संकेत दे रहा है 2024 के लिए।’

 

यह भी पढ़े :

स्वतंत्रता दिवस समारोह 2022 : मुख्यमंत्री बघेल राजधानी रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण

 

 

छत्तीसगढ़ भाजपा में बदलाव को लेकर एक सवाल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। भाजपा में जो अंतरकलह है उसे दबाने के लिए इस तरह के बदलाव हो रहे हैं। अभी बहुत सारे परिवर्तन देखने को मिलेंगे। यह गुटबाजी और उभरकर सामने आएगी। अभी भाजपा बहुत से एक्सपेरिमेंट करेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित झारखंड आदिवासी महोत्सव के समापन समारोह में शामिल होने गए हैं। वे वहां मुख्य अतिथि होंगे। दो दिनों का यह महोत्सव 9 अगस्त को शुरू हुआ था। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत शोरेन उन्हें उद्घाटन समारोह में ही बुला रहे थे, लेकिन विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रमों की वजह से मुख्यमंत्री ने टाल दिया। पिछले साल अक्टूबर में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत शोरेन को मुख्य अतिथि बनाकर बुलाया था।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *