म्यूल अकाउंट्स से ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क; चार गिरफ्तार, किराए के मकान में करोड़ों का खेल

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

दुर्ग : पुलिस  ने म्यूल अकाउंट्स के ज़रिए ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क  संचालित करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. यह गिरोह अलग‑अलग राज्यों में फर्जी/म्यूल बैंक खातों से रकम घुमाकर करोड़ों रुपये का लेन‑देन करता था. जांच के प्रारंभिक चरण में पुलिस का शक चर्चित ऑनलाइन बैटिंग प्लेटफॉर्म महादेव ऐप से जुड़े तारों की ओर गया है; पुलिस ने कहा है कि इस एंगल की विवेचना जारी है.

बैंक खाते, एटीएम, सिम और मोबाइल

कार्रवाई में 13 बैंक खाते, 07 चेकबुक, 18 एटीएम कार्ड, 04 मोबाइल फोन और 12 सिम कार्ड ज़ब्त किए गए. पुलिस के मुताबिक अब तक गिरोह के जरिए करोड़ों रुपये का ट्रांजैक्शन होने के संकेत हैं.

गिरफ्तार/चिह्नित आरोपी

मोहम्मद अब्दुला राईन उर्फ अमन (24), अहमद नगर कैंप‑02, छावनी

हिमांशु पटेल (31), सेक्टर‑01, भिलाई भट्टी

पुट्टा राकेश बाबू (27), भीमावरम, वेस्ट गोदावरी, आंध्र प्रदेश

शुभम स्वाई (20), सुंदरगढ़, राउरकेला, उड़ीसा

यूएसटीडी के जरिए डॉलर कन्वर्जन और हवाला रूट का इस्तेमाल

सूत्रों के अनुसार, गिरोह का मास्टरमाइंड मोहम्मद अब्दुल राईन उर्फ अमन USTD (इंटरनेशनल मनी ट्रांसफर प्लेटफॉर्म) का उपयोग कर ऑनलाइन सट्टे से आई रकम को डॉलर में बदलता था. बाद में राशि को रुपये में कन्वर्ट कर हवाला के जरिए देश के विभिन्न हिस्सों में भेजा जाता था. अमन कई महीनों से इस अवैध कारोबार में सक्रिय रहा. टीम ने चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज रोड स्थित किराए के दोमंज़िला मकान से गतिविधियाँ संचालित होने के साक्ष्य भी पाए.

किराए के मकान से ऑपरेशन, रेड में चार आरोपी धराए

बताया गया कि मकान में गिरोह के सदस्यों की रुकने‑खाने की व्यवस्था थी. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. केंद्र सरकार के समन्वय से चल रही जांच में म्यूल अकाउंट्स के जरिए किए गए फ्रॉड ट्रांजैक्शंस की शिकायतें गुजरात, केरल, कर्नाटक और बिहार तक दर्ज पाई गईं.

पुलिस ने क्या कहा?

एएसपी दुर्ग मणिशंकर चंद्रा ने बताया “थाना जामुल क्षेत्र के सीसीएस मेडिकल कॉलेज के पास कुरूद गांव में म्यूल अकाउंट्स के माध्यम से अवैध ट्रांजैक्शन की सूचना पर रेड की गई. चार आरोपियों को गिरफ्तार कर विभिन्न बैंकों के पासबुक और अन्य सामग्री बरामद हुई. यह अंतरराज्यीय मामला है, संबंधित राज्यों से डिटेल मंगाए जा रहे हैं. रकम करोड़ों से ऊपर हो सकती है. महादेव कनेक्शन की बात भी सामने आई है, जिसकी विवेचना चल रही है.”

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *