भूपेश बघेल को उनके कांग्रेस मुक्त भारत अभियान की सफलता के लिए हमारी शुभकामनाएं : भाजपा

Featured Latest खरा-खोटी छत्तीसगढ़

प्रदेश कांग्रेस का प्रस्ताव चाटुकारिता की पराकाष्ठा : संदीप शर्मा

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता संदीप शर्मा ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को पुनः अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित करने पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि देश के राजनीतिक मानचित्र पर कांग्रेस पार्टी को सिमटाकर 2 राज्यों तक कर देने वाले, कांग्रेस पार्टी के अनिच्छुक और भ्रमित शहजादे को पुनः कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनाने का छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रस्ताव दो बातें सिद्ध करता है- पहला यह कि कांग्रेस पार्टी में राहुल गांधी से योग्य कोई नेता नहीं है। दूसरा यह कि कांग्रेस पार्टी में आपका राजनीतिक करियर तभी तक  सुरक्षित है, जब आप गांधी परिवार की चाटुकारिता करते हैं।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस अपना ऐसा राष्ट्रीय अध्यक्ष चाहती है, जो भारत को कांग्रेस मुक्त कर दे। देश भर में कांग्रेस को समाप्त कर दे। छत्तीसगढ़ कांग्रेस राहुल को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवाकर गांधी जी का सपना साकार करना चाहती है। हम इसका स्वागत करते हैं। हमें भरोसा है कि भूपेश बघेल इस जरूरत को जरूर पूरा करवाएंगे। साबित हो गया है कि प्रदेश कांग्रेस की बैठक राज्य संगठन चुनाव के लिए नहीं बल्कि राहुल गांधी की चरणवंदना के लिए बुलाई गई थी।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास रहा है कि वह एक परिवार की दासता करती रही है। जिस भी खुद्दार कांग्रेसी ने इस परिवार के खिलाफ मुंह खोला, उसका क्या हश्र हुआ, यह सारी दुनिया जानती है। सारा देश जानता है। भूपेश बघेल को उनके कांग्रेस मुक्त भारत अभियान की सफलता के लिए हमारी शुभकामनाएं हैं।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *