दो युवकों की निर्मम हत्या से भड़का आक्रोश, वाहनों व शराब दुकान में आगजनी

Featured Latest मध्यप्रदेश

सिवनी। जिले के केवलारी तहसील मुख्यालय में शुक्रवार देर रात दो युवकों की हत्या हो गई। इसके चलते शनिवार सुबह वहां स्थिति तनावपूर्ण बन गई है। शनिवार सुबह केवलारी मुख्यालय में आक्रोशित भीड़ ने चांदनी चौक में चक्काजाम कर केवलारी थाना परिसर का घेराव कर दिया। इतना ही नहीं आक्रोशित लोगों ने सड़क में कई जगह टायर जलाए और केवलारी की शराब दुकान में भी आग लगा दी।

इस आगजनी की चपेट में कुछ वाहनों के भी आने की बात कही जा रही है। युवकों की निर्मम हत्या के विरोध में सड़क पर उतरे लोगों का कहना है कि केवलारी थाना प्रभारी ब्रजेश उइके को हटाया जाए और हत्या के आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए।

शनिवार की सुबह आक्रोशित लोगों को काबू में करने पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। अधिकारियों का कहना है कि केवलारी की स्थिति पूरी तरह पुलिस के नियंत्रण में है। पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनको सांत्वना दी जा रही है और मामले में कठोर कार्रवाई का भरोसा भी दिलाया जा रहा है।

तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए केवलारी में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। लोगों में आक्रोश को देखते हुए व्यापारियों के सुबह से ही अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखा। स्टेट हाईवे से केवलारी नगर के दोनों प्रमुख प्रवेश मार्ग में फिलहाल वाहनों का आवागमन नहीं हो रहा है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *