जुलाई का महीना भारतीय ज्योतिष शास्त्र के लिहाज से विशेष रहना वाला है। जुलाई माह में कुल 4 ग्रहों की चाल में बदलाव होने वाला है। 1 जुलाई से ग्रहों के सेनापति मंगल देव सिंह राशि में गोचर करेंगे। वहीं, 7 जुलाई को सुखों के देवता शुक्र देव भी सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। 8 जुलाई को ग्रहों के राजकुमार बुध देव कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं, 17 जुलाई को सूर्य देव भी कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य और बुध मिलकर बुधादित्य राजयोग बनाएंगे। वहीं, 23 जुलाई को शुक्र देव सिंह राशि में वक्री हो जाएंगे।
ज्योतिष शास्त्र के लिहाज से जुलाई का महीना विशेष रहने वाला है। क्योंकि जुलाई में 4 ग्रहों की चाल में बदलाव होने जा रहा है। आपको बता दें कि 1 जुलाई को मंगल ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। तो वहीं 7 जुलाई को शुक्र भी सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं 8 जुलाई को ग्रहों के राजकुमार बुध कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। उसके बाद 17 जुलाई को सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे बुधादित्य राजयोग बनेगा। फिर 23 जुलाई को शुक्र सिंह राशि में वक्री हो जाएंगे। वहीं आखिरी सप्ताह में बुध कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में आ जाएंगे। ऐसे में इन गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको जुलाई के महीने में लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
वृष
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जुलाई में होने वाले 4 राशि परिवर्तन कुछ मामलों में वृषभ राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाले हैं। इस समय काल में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापारी वर्ग को लाभ होगा। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। लव-लाइफ में प्यार बढ़ेगा। अटका हुआ धन मिलेगा। आपकी वाणी से लोग प्रभावित होंगे। महीने के आखिरी तक आर्थिक स्थिति अच्छी हो जाएगी।
तुला
भारतीय ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुला राशि के जातकों के लिए यह महीना अनुकूल रहने वाला है। आपके जीवन में कई बदलाव आएंगे। विदेश यात्रा के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस महीने वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने के योग बनेंगे। अटके हुए काम गति पकड़ेंगे। अटके हुए व्यापारिक अनुबंध को अंतिम रूप देने का सही समय है। अचानक धन लाभ होने की संभावना है।
धनु
धनु राशि के जातकों को पंच ग्रह की चाल लाभ दिला सकती है। आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। धन लाभ के योग बनेंगे। इस महीने धन की बचत कर पाओगे। सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धन निवेश करना का सही समय है। इस महीने नौकरी पेशा लोगों को मनचाही जगह ट्रांसफर और प्रमोशन मिल सकता है।