नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 2340 नशीली सिरप बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

जांजगीर चांपा : जिले के बालपुर निवासी लक्ष्मी प्रसाद चौहान उम्र 39 साल के कब्जे से नशीली सिरप बिक्री के लिए रखे 14 कार्टून और 3 बोरी, जिसमें 2340 नग नशीली सिरप मिली है। जिसकी कीमत 3 लाख 64 हजार 200 रुपये बरामद किए हैं। आरोपी के पास से 1 हजार रुपये नगद, एक मोबाइल फोन जब्त किया है। वहीं मुख्य आरोपी अभी फरार है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। यह मामला चांपा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

कीमत साढ़े तीन लाख से ज्यादा

एएसपी अनिल सोनी ने प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा करते हुए बताया कि चांपा पुलिस को सूचना मिली कि लक्ष्मी प्रसाद चौहान अपने मकान में बड़ी संख्या में नशीली सिरप बिक्री करने के लिए रखा हुआ है। मौके पर पुलिस ने आरोपी के मकान में रेड मारी। इस दौरान आरोपी लक्ष्मी प्रसाद के पास से 14 नग कार्टून और 3 बोरी में भरे कार्टून कुल 17 नग कार्टून में 2340 नग मैक्सकाफ सिरप और ऑनरेक्स कफ मिला है। जिसमें 100 एमएल भरा हुआ बरामद किया गया है।

आरोपी लक्ष्मी प्रसाद चौहान से पूछताछ की गई। इस दौरान आरोपी ने बताया कि अप्रैल माह में चांपा के रहने वाले मुख्य आरोपी अरसद खान ने उसके मकान में फोन कर चार पहिया वाहन में 30 पेटी कार्टून रखा था और असरद खान के आदमी फोन कर ले जाया करते थे। एक सिरप के पीछे 50 रु दिया करते थे। साथ ही चिल्हर भी नशीली सिरप को बेचा करता था। आरोपी लक्ष्मी प्रसाद चौहान के खिलाफ धारा 21सी और 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *