पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई : कुरियर के जरिए दिल्ली से मगाकर बेच रहा था ‘ओसियन ग्रो गांजा’, आरोपी गिरफ्तार

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर : राजधानी रायपुर में मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने दिल्ली के एक अंतरराज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी कुरियर के जरिए दिल्ली से गांजा और ‘ओसियन ग्रो गांजा’ मंगाकर रायपुर में बेच रहा था.

जानकारी के मुताबिक, 11 अप्रैल को थाना सिविल लाइन पुलिस को सूचना मिली कि कटोरा तालाब के पास एक युवक गांजा बेच रहा है. सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

दिल्ली का आरोपी गिरफ्तार

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रितिक पसरिचा (26) बताया. आरोपी दिलशाद गार्डन, दिल्ली का रहने वाला है. तलाशी लेने पर उसके बैग से 2.870 किलोग्राम गांजा और 0.114 ग्राम ओसियन ग्रो गांजा बरामद हुआ. इसके अलावा 3 हजार रुपये नकद, एप्पल कंपनी का आईफोन और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी जब्त किए गए.

हाई-टेक तस्करी का खुलासा

पुलिस की जांच में चौकाने वाला खुसाला हुआ कि नशे की यह खेप सड़क या रेल मार्ग के बजाय सीधे कुरियर सर्विस के जरिए रायपुर पहुंची थी. आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह दिल्ली में बैठे अपने एक साथी के साथ मिलकर इस सिंडिकेट को चला रहा था.

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *