एआई से बना दी 36 छात्राओं की अश्लील फोटो, आरोपी छात्र के लैपटॉप से हजारों तस्वीरें बरामद

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर : नवा रायपुर स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) विभाग के एक छात्र के लैपटॉप और मोबाइल में लगभग 1000 व्यक्तिगत फोटो और वीडियो पाए गए हैं.

छात्र ने AI से बनाई 36 छात्राओं की अश्लील फोटो

रिपोर्ट्स के अनुसार, इन तस्वीरों को AI की मदद से अश्लील बनाया गया है और इनमें कॉलेज की 36 छात्राओं के फोटो शामिल हैं. छात्राओं को जब इस मामले की जानकारी हुई, उन्होंने तुरंत रविवार शाम कॉलेज प्रबंधन को सूचित किया. प्रबंधन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी छात्र के कमरे की तलाशी ली और उसके फोन, लैपटॉप और पेनड्राइव जब्त कर लिए. प्रारंभिक जांच में छात्राओं की शिकायतें सही पाई गईं.

आरोपी छात्र को किया गया सस्पेंड

छात्राओं की शिकायत पर महिला स्टाफ की एक कमेटी गठित की गई है, जो तकनीकी पहलुओं के साथ अन्य पहलुओं पर भी मामले की गहन जांच कर रही है. इसके साथ ही IIIT प्रबंधन ने छात्र को तत्काल निलंबित कर दिया, और उसके परिजनों को बुलाकर उसे कॉलेज छोड़ने के निर्देश दिए.

संस्थान पर मामला दबाने का आरोप

वहीं इस मामले में छात्राओं का आरोप है कि कॉलेज प्रबंधन मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है. उनकी निजी फोटो को AI टूल्स की मदद से अश्लील बनाया गया है. आरोपी ने कई फेक फोटो और वीडियो तैयार किए हैं. यह हमारी मान, सम्मान और इज्जत को ठेस पहुंचाने वाला मामला है.

श्याम बिहारी जायसवाल का बयान आया सामने

इस मामले को लेकर कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि यह घटना दुर्भाग्यजनक है. समाज में तकनीकों का यह दुरुपयोग सीख देता है. जानकारी मिली है की छात्र को प्रबंधन ने सस्पेंड किया है. इस मामले में तकनीकी शिक्षा मंत्री से बात करूंगा ताकि मामले में कार्रवाई हो. नारियों का अपमान नहीं होना चाहिए. आने वाली युवा पीढ़ी के लिए ये कार्रवाई सबक होगी.

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *