मर्चेंट नेवी का ऑफिसर होने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म फिर शादी से किया इंकार, आरोपी गिरफ्तार

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

 दुर्ग : जिला पुलिस ने मर्चेंट नेवी ऑफिसर को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने मैट्रिमोनियल साइट पर एक लड़की से रिश्ते के सिलसिले में बात की। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हो गई। इसके बाद ऑफिसर लड़की को लेकर होटल गया और वहां उससे शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद जब लड़की ने शादी की बात कही तो वो मुकर गया।

मोहन नगर थाना प्रभारी विपिन रंगारी ने बताया कि दुर्ग की रहने वाली एक युवती ने उनके यहां शिकायत दर्ज कराई थी। लड़की का आरोप है कि मध्यप्रदेश के ग्वालियर का रहने वाला मनीष शर्मा (36 साल) शादी का प्रलोभन देकर पिछले एक साल से उसका लगातार शारीरिक शोषण करता आ रहा है।लड़की ने बताया था कि एक मैट्रिमोनियल साइट से उनकी पहचान हुई थी। दोनों के बीच शादी को लेकर चर्चा भी हुई थी। इसके बाद दोनों एक दूसरे को फोन करने लगे। दोनों में प्यार हो गया। इसी बीच 13 सितंबर 2022 को मनीष लड़की से मिलने दुर्ग आया था।

कई बार बना चुका था शारीरिक संबंध

वो लड़की को साथ लेकर होटल पहुंचा और अपने कमरे में ले गया। वहां उसने शादी का वादा किया और लड़की से शारीरिक संबंध बनाए। तब से लेकर उसने लड़की से कई बार शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन शादी के लिए हां नहीं बोला। जब लड़की को लगा कि उसके साथ धोखा हुआ है तो उसने इसकी शिकायत दर्ज कराई।

नागपुर से हुआ अरेस्ट
शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने मनीष को थाने बुलाया, लेकिन वो फरार हो गया। पुलिस ने उसका मोबाइल लोकेशन ट्रेस किया और उसे नागपुर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *