रायपुरा लूट कांड का खुलासा; तीन नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार, आरोपियों तक ऐसे पहुंची पुलिस

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर :  राजधानी रायपुर पुलिस और एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट ने डीडी नगर इलाके में लूट की वारदातों का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने 3 नाबालिग समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूट की 03 नग मोबाईल फोन, घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन एवं चाकू जप्त किया गया है।

जानकरी के अनुसार, ये हादसा उस वक्त हुआ जब पिछले दिनो बीजेपी नेत्री के छोटे भाई अपने काका को निजी अस्पताल से देखकर सेक्टर-06 भिलाई स्थित घर लौट रहे थे। तभी रायपुरा ओवर ब्रिज के पास रात डेढ़ बजे से 02 बजे के बीच किया शो रूम के पास उसकी गाड़ी खराब हो गई। इसी दौरान तीन अज्ञात लड़के स्कुटी में आये और चाकू की नोक पर आई फोन 12 एवं बैग में रखें दस्तावेज, एटीएम कार्ड व पासबुक समेत 50 हजार नगदी लूटकर फरार हो गये थे। पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों की तलाश में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिटऔर थाना डी डी नगर पुलिस की संयुक्त टीम अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।

5 आरोपी गिरफ्तार

तकनीकी विश्लेषण एवं आरोपियों द्वारा घटना के दौरान उपयोग किये गये वाहनों के तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। उसके बाद पुलिस ने दबिश देकर प्रकरण में 02 आरोपी और 03 नाबालिगों सहित कुल 05 शातिर लुटेरो को पकड़ा। पूछताछ में उनके द्वारा लूट की उक्त घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया गया।पुलिस ने भूपेश कुमार साहू, हयांश उर्फ अयान पाल समेत सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की 03 नग मोबाईल फोन तथा घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन एवं चाकू जप्त कर लिया है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *