रिटायर्ड आईएएस जीएस मिश्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी : राज्य नीति आयोग के बनाए गए उपाध्यक्ष, आदेश जारी

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राज्य शासन ने रिटायर्ड आईएएस गणेश शंकर मिश्रा को बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें राज्य नीति आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसको लेकर योजना, आर्थिक सांख्यिकी विभाग ने बाकायदा आदेश जारी कर दिया है। यह नियुक्ति उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।

जारी आदेश क्रमांक एफ 1-2/2004/23 के तहत, गणेश शंकर मिश्रा को तत्काल प्रभाव से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन ने स्पष्ट किया है कि उनकी नियुक्ति की सेवा शर्तें और अन्य भत्ते पृथक से जारी किए जाएंगे। बता दें कि गणेश शंकर मिश्रा का लंबा प्रशासनिक अनुभव रहा है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *