संबल योजना : 10,236 श्रमिक परिवारों के खाते में आए 225 करोड़, सीएम मोहन यादव ने दी अनुग्रह राशि

Featured Latest मध्यप्रदेश

भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्रमिक परिवरों को बड़ी राहत दी है। सीएम मोहन यादव ने बुधवार को 10,236 श्रमिक परिवारों को संबल योजना के तहत 225 करोड़ रुपए की अनुग्रह राशि अंतरित की है। उन्होंने यह राशि मंत्रालय में सिंगल क्लिक के जरिए ट्रांसफर की है। इस दौरान श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल सहित अन्य नेता भी मौजूद रहे।

संबल योजना के नियमों में बदलाव 
मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना में फर्जीवाड़े सामने आने के बाद सरकार ने नियमों में बदलाव किया है। अब सहायता राशि के लिए हितग्राही का बैंक खाता आधार से लिंक होना जरूरी है। इस योजना में गड़बड़ियों की शिकायत मिलने के बाद नियमों में बदलाव किया गया है।

पहली बार के खाते में आई राशि 
श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने बताया, दो महीने से आधार लिकिंग का काम चल रहा था। बुधवार को पहली बार श्रमिक परिवारों के आधार लिंक खातों में सहायता राशि ट्रांसफर की गई। संबल योजना में अब आधार लिंक होने पर ही यह लाभ मिलेगा।

संबल योजना क्या है

संबल योजना साल 2018 में असंगठित श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा दिए जाने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। इसके तहत पंजीकृत श्रमिकों को अंत्येष्टि सहायता के लिए 5,000 रुपए, सामान्य मृत्यु पर 2 लाख और दुर्घटना में मौत पर 4 लाख रुपए, आंशिक दिव्यांगता में 1 लाख और स्थायी दिव्यांगता पर 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है।

संबल योजना योजना में 1 करोड़ 75 लाख 22 हजार श्रमिक पंजीकृत हैं। अब 2 लाख 57 हजार 470 श्रमिक परिवारों को अंत्येष्टि सहायता और 2 लाख 89 हजार 791 परिवारों को अनुग्रह सहायता राशि दी जा चुकी है|

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *