मस्तुरी में है कांग्रेस का जोर भाजपा का कही भी नहीं है शोर : संतोष दुबे
०० वरिष्ठ कांग्रेस नेता व कृषि उपज मंडी समिति उपाध्यक्ष संतोष दुबे कांग्रेस कार्यकर्ताओ के साथ कर रहे सतत जनसंपर्क
मस्तुरी : वरिष्ठ कांग्रेस नेता व कृषि उपज मंडी समिति उपाध्यक्ष संतोष दुबे ने कहा कि मस्तुरी विधानसभा में भूपेश बघेल व कांग्रेस का जोर है और भूपेश है तो भरोषा है मस्तुरी की जनता इस बार भूपेश पर भरोषा करेगी और यह एकदम सुनिश्चित है कि इस बार मस्तुरी की जनता कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप लहरिया भारी बहुमतो से जीत दिलाकर विधानसभा में भेजने को तत्पर है| मस्तुरी की जनता 17 नवम्बर का इन्तजार कर रही है,प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और मस्तुरी से कांग्रेस का विधायक इस सरकार में अपनी सहभागिता निभाएंगे|
भाजपा प्रत्याशी डॉ बाँधी के जीत सुनिश्चित होने के दावे पर संतोष दुबे ने कहा कि डॉ बाँधी अपनी बात खुद ही जाने लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता यह जरुर जानती है कि किसके आने से उन्हें क्या फर्क पड़ना है, दिलीप लहरिया एक सामान्य कार्यकर्त्ता नहीं है वह कांग्रेस पार्टी के अभ्यर्थी है, पार्टी के प्रत्याशी है डॉ बाँधी के कहने से कुछ नहीं होने वाला यहाँ कांग्रेस का जोर है और भाजपा का यहाँ शोर भी नहीं है|
भाजपा छोड़कर जोगी कांग्रेस से चुनाव लड़ रही चांदनी भारद्वाज को लेकर संतोष दुबे ने कहा कि डॉ बाँधी अपनी पार्टी को संभाले भाजपा और भाजपा विधायक से असंतुष्ट होकर चांदनी भारद्वाज पार्टी छोड़कर गई है इससे कांग्रेस को कोई नुकसान नहीं होने वाला है बल्कि चांदनी भारद्वाज भाजपा के मतों को प्रभावित करेगी कांग्रेस को इससे कोई नुकसान नहीं है, दिलीप लहरिया को मस्तुरी से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद से कई राजनितिक दलों के नेता कांग्रेस प्रवेश कर रहे है, यहाँ के किसान, मजदुर, महिला, युवा सभी वर्ष बेहद खुश है और कांग्रेस के साथ है आने वाला समय कांग्रेस की सरकार है और भरोशे की सरकार है|
कवर्धा में राहुल गाँधी की बड़ी घोषणा किए जाने की संभावना को लेकर संतोष दुबे ने कहा कि भूपेश बघेल जी ने इस विषय में कुछ अच्छा ही सोचकर रखे होंगे, जब राहुल गाँधी जी आयेंगे और अगर कुछ घोषणा होगा तो वह प्रदेश की जनता के हित के लिए जरुर होगा|