रायपुर: छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने प्रदेश के नगरीय निकायों के 12 सौ से अधिक एल्डरमैन की सेवाएं समाप्त कर दी है। इन सभी की नियुक्ति कांग्रेस सरकार के समय हुई थी। इस संबंध में नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी कर दिया है। कहा जा रहा है कि नगरीय निकाय चुनाव होने के बाद भाजपा सरकार नए सिरे से नियुक्तियां करेगी।
