farar aaropi

बाल संप्रेक्षण गृह से फरार सात नाबालिग आरोपित राजिम से गिरफ्तार, हत्या जैसे गंभीर मामलों में थे बंद

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर: राजधानी के माना स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से फरार सात नाबालिग आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी आरोपितों को पुलिस ने रायपुर से 45 किमी दूर राजिम से पकड़ा है। ये सभी हत्या, जानलेवा हमला जैसे मामलों में बाल सुधार गृह में बंद थे।

रविवार को सुबह छह बजे ये सभी कमरे की खिड़की तोड़कर भाग गए थे। जिसके बाद माना थाना में फरारी की धाराओं में मामला दर्ज कर पतासाजी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को आरोपितों के राजिम में होने की सूचना मिली। सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी को गिरफ्तार किया।

दो वर्ष पूर्व हत्या के केस में भेजे गए थे सुधार गृह

जानकारी के अनुसार फरार होने वाले तीन आरोपित दो वर्ष पूर्व हत्या के केस में बाल सुधार गृह भेजे गए थे। वहीं हत्या के प्रयास के चार आरोपित गुढ़ियारी और रामनगर क्षेत्र के रहने वाले हैं। सभी एक-दूसरे के परिचित हैं। जानकारी के अनुसार गुरुवार को मारपीट और बलवा के बाद सातों ने एकसाथ भागने की योजना बनाई। रविवार को ज्यादा सुरक्षा नहीं रहती है। यह उन्हें पहले से पता था। इसका फायदा उठाते हुए वे खिड़की तोड़कर भाग निकली। इसके बाद पीछे की झाड़ियों में छिपते-छिपाते हुए जोरा तक पहुंचे और वहां से आटो पकड़कर भाग गए।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *