सेक्स रेकेट का भांडाफोड़ : रिहायशी कालोनी मे पुलिस ने दी दबिश, महिला संचालक व ग्राहक गिरफ्तार

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

दुर्ग : स्मृति नगर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर स्थित विद्या विहार कॉलोनी में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मकान में दबिश दी, जहां संदिग्ध गतिविधियां सामने आईं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने देह व्यापार का संचालन करने वाली महिला और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया, जबकि मौके पर मौजूद आठ महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पुलिस के अनुसार 10 मार्च को सूचना मिली थी कि स्मृति नगर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर स्थित विद्या विहार कॉलोनी के एक मकान में अवैध रूप से देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर महिला रक्षा टीम और स्मृति नगर पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई और मौके पर दबिश दी गई।

जब पुलिस टीम मकान में पहुंची तो अंदर संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं। जांच के दौरान पता चला कि मकान में महिलाओं को बुलाकर उनसे देह व्यापार कराया जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने मौके से इस अवैध धंधे का संचालन करने वाली धनवंती रावत उर्फ रीना सिंह रावत (35) निवासी विद्या विहार कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं ग्राहक के रूप में मौजूद अमन शेख (25) निवासी जयंती नगर मस्जिद के पास, वार्ड क्रमांक 16, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग को भी पुलिस ने पकड़ लिया।

रेड के दौरान पुलिस को मौके पर कुल आठ महिलाएं मिलीं, जिन्हें अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पूछताछ के बाद महिलाओं को छोड़ दिया गया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल, 12 मोबाइल फोन, 5500 रुपये नगद और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस अवैध धंधे से जुड़े और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *