“मै अटल हु”  की शूटिंग हुई पूरी, बस इतने दिनों में ही पूरा हुआ शूट, पंकज त्रिपाठी ने शेयर किया BTS वीडियो

Featured Latest मनोरंजन

मुंबई : छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक, पंकज त्रिपाठी ने अपने बेहतरीन अभिनय से हर किसी को हैरान किया है। अपने दो दशक के करियर में पंकज त्रिपाठी ने कई तरह के किरदार निभाये हैं। अब वह जल्द ही अटल बिहारी वाजपेयी के अवतार में दिखाई देंगे।

मच अवेटेड फिल्म मै अटल हु से पंकज त्रिपाठी का फर्स्ट लुक जब से आउट हुआ है, मूवी को लेकर दर्शकों की बेताबी बढ़ गई है। अब फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जो दर्शकों के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है।

पूरी हुई ‘मैं अटल हूं’ की शूटिंग

पंकज त्रिपाठी  की फिल्म ‘मैं अटल हूं‘ की शूटिंग आखिरकार पूरी हो गई है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर रैप-अप का एलान करते हुए एक BTS वीडियो शेयर किया है। क्लिप में अटल वाजपेयी के अवतार में पंकज त्रिपाठी को स्पीच देते हुए देखा जा सकता है। आखिर में रैप-अप डे के मौके पर मनोज सभी को शुभकामनाएं देते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए मनोज ने कैप्शन में लिखा,

“यह ‘अटल’ सफर हमेशा के लिए यादगार रहेगा। ‘श्री अटल बिहारी वाजपेयी’ जी जैसे महानुभाव व्यक्तित्व के पहलू को बड़े पर्दे पर साकार करने के लिए खुद को भाग्यशाली समझता हूं।”

कितने दिन में पूरी हुई शूटिंग?

रवि जाधव निर्देशित फिल्म मै अटल हु की शूटिंग मुंबई, दिल्ली, कानपुर और लखनऊ जैसे शहरों में की गई है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म को महज 45 दिन में ही शूट कर लिया गया है। फिल्म का आखिरी शेड्यूल मुंबई में शूट किया गया था।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *