छत्तीसगढ़ विधानसभा का रजत जयंती वर्ष : साल भर आयोजित होंगे कार्यक्रम, डॉ. रमन बोले- इसी साल होगा नए भवन का लोकार्पण

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के 24 वर्ष पूर्ण होने पर शनिवार को विधानसभा में रजत जयंती मनाया जा रहा है। जहां विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने वेब पेज का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ विधानसभा  का रजत जयंती वर्ष खास होगा। एक वर्ष तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।

आयोजनों के संबंध में जानकारी हुए स्पीकर डॉ रमन सिंह ने कहा कि, शीतकालीन सत्र में नर्तक दल विधायकों का स्वागत करेंगे। वहीं विधायकों के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच होगा। बजट सत्र में राष्ट्रपति के संबोधन का कार्यक्रम होगा और रजत जयंती वर्ष में नए विधानसभा का लोकार्पण किया जाएगा। विधानसभा का 75% से अधिक निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है। जिसके शुभारंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे।

विकास की जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाया गया राज्य 

उन्होंने आगे कहा कि, छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय संतुलन, भूख और पलायन वाला स्टेट था। लेकिन विकास की जरूरतों को पूरा करने नए राज्य का निर्माण किया गया। 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ तेजी से विकास करने वाले राज्यों की श्रेणी में आ गया है। शिक्षा और स्वास्थ्य की दिशा में बड़े काम हुए, हजारों ने स्कूल बने। धान खरीदी की सबसे बड़ी व्यवस्था बनी। राज्य निर्माण का लाभ गरीब, किसान, आदिवासी समेत सभी वर्गों को हुआ।

तैयारियों के साथ आ रहे हैं विधायक 

संसदीय परंपराओं और नए विधायकों स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने कहा कि, नई पीढ़ी आती है तो काफी कुछ उन्हें सीखने को मिलता है। पुराने विधायक भी बेहतर कार्य कर रहे हैं और नए विधायक भी आ रहे हैं। विधानसभा के माध्यम से अपनी बात कहने का बड़ा मंच मिलता है। विधायक तैयारी के साथ आ रहे हैं और उनका अच्छा परफॉर्मेंस मैं देख पा रहा हूं।

नक्सल उन्मूलन में हुआ चमत्कारिक काम 

मार्च 2026 तक नक्सल उन्मूलन को लेकर डॉ. रमन सिंह ने कहा कि, सरगुजा से नक्सल उन्मूलन करीब- करीब हो चुका है। बस्तर में सीएम विष्णुदेव साय के आने के बाद चमत्कारिक काम हो रहा है। अब तक 200 से अधिक नक्सलियों को मारा गया है और 1000 से अधिक गिरफ्तारियां हुई हैं। एक साल में बड़ा काम नक्सलवाद उन्मूलन की दिशा में हुआ है। सरकार जो बड़ा लक्ष्य है उस दिशा में तेजी से बढ़ रही है

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *