प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने दी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई

Featured Latest खरा-खोटी छत्तीसगढ़

रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदेश की जनता को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह गौरव का पल है यह आजादी हमारे पूर्वजों की त्याग तपस्या और बलिदान का प्रतिफल है। 15 अगस्त 1947 को हासिल की गई आजादी को पाने के लिए लम्बी लड़ाई लड़ी गयी महात्मा गांधी की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जो अहिंसक आंदोलन छेड़ा वह दुनिया के इतिहास का सबसे बड़ा राष्ट्रवादी आंदोलन था। आजादी के इस पावन पर्व पर हम स्वतंत्रता की पहली क्रांति 1857 के महान क्रांतिकारियों से लेकर आजादी की प्राप्ति तक क्रांति की अलख जगा कर अपने प्राण न्योछावर करने वाले महान सपूतों को नमन करता हूं।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *