पीजी में रह रही पीएटी की तैयारी करने वाली छात्रा ने की आत्महत्या

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर| दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत पीजी में रह रही पीएटी की तैयारी करने वाली छात्रा ने खुदकुशी कर ली। छात्रा के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। जैसे ही पुलिस को पता चला की मामला प्रेम प्रसंग का है, उसका फोन खंगाला गया। फोन फिंगर लॉक था। फंदे पर झूल रह छात्रा के शव के फिंगर से मोबाइल अनलॉक किया तो वाट्सअप पॉसवर्ड लॉक था। गैलरी में गए तो वो भी लॉक था। इतने सारे लॉक देख पुलिस परेशान हो गई। अब मोबाइल को खोलने के लिए साइबर एक्सपर्ट की मदद ली जाएगी।

पद्मनाभपुर चौकी प्रभारी राजीव तिवारी ने बताया कि शनिवार देर शाम उन्हें सूचना मिली थी कि एक लड़की ने फांसी लगा ली है। वह पद्मनाभपुर में आदित्य इंटरप्राइजेस और दिव्य इंटरप्राइजेस के ऊपर की मंजिल में पीजी में रहती थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा की लड़की का शव कमरे में लगे पंखे से झूल रहा है। उसने अपने दुपट्टे से फंदा बनाया था। जांच करने पर लड़की की पहचान खुशबू नेताम (18) के रूप में हुई। वह दल्ली राजहरा की रहने वाली है। उसके पिता बिजली विभाग में इंजीनियर हैं। पुलिस ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी और उन्हें बुलवाया। फिलहाल पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करके शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

एसपी दुर्ग अभिषेक पल्लव ने बताया कि छात्रा के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। उसमें उसने लिखा वह एक लड़के से बहुत प्यार करती है। उसके साथ शादी कर चुकी है। पिछड़े डेढ़ साल से दोनों साथ हैं। घर वाले हमारे रिश्ते के लिए राजी नहीं है। इसलिए वह खुदकुशी करने जा रही है। लड़के का नाम आदिल खान बताया जा रहा है। वह क्या करता है और कहां का है? पुलिस इस बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस लड़की के कॉल डिटेल्स भी खंगालेगी। खुशबू पीएटी की तैयारी करने करीब 6 महीने पहले ही दुर्ग आई थी। पीजी में रहकर अपनी तैयारी कर रही थी। इसके लिए वह मुक्ति नगर दुर्ग स्थित एसपी एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट में कोचिंग भी कर रही थी।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *