10 हजार की सहायता राशि बनी सहारा, बेटियों की पढ़ाई में लगा रहे शिवलाल साहू, भूमिहीन कृषक शिवलाल साहू के लिए वरदान बनी दीनदयाल योजना

Featured Latest खरा-खोटी

रायपुर : दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण सहारा बना है। इस योजना के तहत उन्हें 10 हजार रूपये की एकमुश्त सहायता राशि प्राप्त होने से किसान के परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आयी है।

महासमुंद जिला स्थित फिंगेश्वर विकासखण्ड के रोहिणा ग्राम पंचायत के आश्रित गांव सेम्हराडीह निवासी श्री शिवलाल साहू के जीवन में  उन्होंने बताया कि वे वर्षों से मेहनत-मजदूरी और राजमिस्त्री कार्य के भरोसे अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। कम आय होने के उपरांत उन्होंने अपना घर बनाया और अपने बच्चों को पढ़ाने का प्रयास किया। उनके परिवार में एक बेटा और तीन बेटियां हैं, जिनमें से एक बेटी का विवाह हो चुका है, जबकि शेष तीन का विवाह होना अभी बाकी है।

शिव लाल साहू ने बताया कि इस 10 हजार रूपये की सहायता राशि का उपयोग वे अब अपने बच्चों को स्नातक शिक्षा में पढ़ाई करा रहे हैं। श्री साहू ने कहा कि यह राशि मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है, इससे मेरी बच्चों की पढ़ाई में मदद मिल रही है और भविष्य के लिए एक आधार तैयार हो रहा है। श्री साहू ने बताया कि इस योजना का लाभ उनके अस्थाई दिव्यांग पिता श्री उमेंदी राम साहू तथा उनके छोटे भाई को भी मिला है, जिससे पूरे परिवार को राहत मिली है।

साहू ने राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की योजनाएं गरीब और भूमिहीन परिवारों के लिए एक ठोस सहारा बनती हैं। यह सहायता न केवल आर्थिक सहयोग प्रदान करती है, बल्कि आत्मनिर्भर बनने के लिए भी प्रेरित करती है। सही समय पर मिली छोटी सी आर्थिक सहायता भी किसी परिवार के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *