मिट्टी में दबी मिली लाश की हुई पहचान, 5 मिनट में वापस आने की बात कहकर घर से निकला था नितेश

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर : छत्तीसगढ़ के अभनपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक की हत्या कर उसके शव को मिट्टी में दफना दिया गया। पुलिस ने शव को बरामद कर जांच शुरू कर दी है।

मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है, जहां भरेंगाभाटा से नवागांव मार्ग पर एक युवक का शव मिट्टी में दबा हुआ मिला। सूचना मिलते ही अभनपुर थाना प्रभारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई गई।

तहसीलदार और फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में शव को मिट्टी से बाहर निकाला गया। जांच के दौरान मृतक की पहचान गोकुल धाम सोसायटी माना दरबार निवासी नितेश बत्रा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक 16 मार्च को घर से “5 मिनट में वापस आने” की बात कहकर निकला था, माना थाना में 18 को युवक की गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया है। लेकिन उसके बाद लापता हो गया था।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान उसके हाथ पर बने टैटू से की गई। मामले में प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है। इस पूरे मामले में कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पूरे इलाके में इस घटना से सनसनी फैल गई है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *