छत्तीसगढ़ की बेटियों की मर्यादा का हर रोज चीरहरण हो रहा है, धृतराष्ट्र क्यों मौन हैं : रंजना साहू

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

किसके संरक्षण में महिलाओं को घर में घुसकर मारा जा रहा है, सरकार जवाब दें : भाजपा 

रायपुर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विधायक रंजना साहू ने महिला उत्पीड़न की लगातार बढ़ती वारदातों पर चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि इस सरकार में अब तक घर के बाहर महिलाएं सुरक्षित नहीं थीं, अब घर के भीतर भी वे महफूज नहीं हैं। हर रोज घर में घुसकर बलात्कार, हत्या और मारपीट की वारदातें भूपेश बघेल सरकार का परफॉर्मेंस सर्टिफिकेट जारी कर रही हैं।

राजधानी और न्यायधानी तक में महिलाओं की कोई सुरक्षा नहीं है। फूल सी बच्चियों से लेकर बुजुर्ग महिलाओं तक से दरिंदगी हो रही है। बिलासपुर में नकाबपोश हमलावरों ने घर में घुसकर महिला को बुरी तरह पीटा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जवाब दें कि छत्तीसगढ़ में यह क्या हो रहा है? क्यों हो रहा है? किसके संरक्षण में हो रहा है? छत्तीसगढ़ की बेटियों की मर्यादा का हर रोज चीरहरण हो रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व उनके गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू धृतराष्ट्र क्यों बने हैं? याद रखें कि एक चीरहरण हस्तिनापुर की हस्ती मिटा देने की ताकत रखता है तो छत्तीसगढ़ में हर रोज हो रहे ये कृत्य कांग्रेस के हस्तिनापुर का क्या हाल करेंगे।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *