शादी का वादा कर युवती का किया शारीरिक शोषण, दुष्कर्मी दूल्हे को बारात से उठा ले गई पुलिस

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

जांजगीर-चांपा : जिले में पुलिस ने शादी के दिन ही एक दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया। बारात निकलते ही पुलिस उसे रास्ते से उठा ले गई। दूल्हे पर साथ पढ़ने वाली एक लड़की ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। कहा है कि शादी का वादा कर आरोपी ने चार साल तक उसका दैहिक शोषण किया। फिर शादी किसी और से करने जा रहा था। लड़की ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर आत्महत्या की धमकी भी दी थी। इसके बाद पुलिस एक्शन में आई।

जानकारी के मुताबिक शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के खरौद निवासी निरंजन आदित्य (30) की शादी सक्ती जिले के अड़भार निवासी एक युवती से तय हुई थी। शादी की सभी रस्म पूरी हो चुकी थी और बुधवार रात को बारात निकली थी। अभी बारात नगारीडीह तक पहुंची थी कि पुलिस ने उसे रुकवा लिया। इसके बाद दूल्हा बने निरंजन आदित्य को गिरफ्तार कर थाने ले आई। इसके बाद तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में आरोपी दूल्हे के परिजन ओर रिश्तेदार थाने पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि निरंजन पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप है।

आरोपी के साथ कोचिंग में पढ़ती थी लड़की

लड़की ने पुलिस को बताया कि उसकी और निरंजन आदित्य की करीब चार साल से जान पहचान है। दोनों एक ही कोचिंग में साथ पढ़ते थे। दोनों में बात होने लगी और प्यार हो गया। आरोप है कि निरंजन ने उसे शादी का झांसा दिया और करीब बार-बार दुष्कर्म करता रहा। जब भी वह शादी की बात कहती तो हर बार आरोपी बस आश्वासन दे देता। जब उसे पता चला कि निरंजन कहीं और शादी कर रहा है तो उसने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। लड़की ने आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर थाने में ही खुदकुशी की धमकी दी थी।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *