tangiya hatya

CG CRIME : पेड़ काटकर ले जा रही महिला को पति-पत्नी ने टंगिया से काटकर किए कई टुकड़े, बचाने आए परिजनों पर भी किया वार

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

बेमेतरा : देवरबीजा पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत रविवार को बाबा सिंघौरी गांव में एक महिला दुखनी बाई हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने सोमवार मामले का खुलासा करते हुए पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। हत्या की वजह भूमि व एक पेड़ था। पेड़ काटकर ले जा रही महिला दुखनी बाई को पति-पत्नी ने मिलकर काट डाला। इन आरोपियों ने महिला के शव के टंगिया से कई टुकड़े कर दिए थे।

सिटी कोतवाली बेमेतरा थाना प्रभारी चन्द्रदेव वर्मा ने बताया कि आरोपी चेतन बघेल (38) पुत्र मानदास बघेल और उसकी पत्नी चम्पी बाई (36) ने वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी पति-पत्नी ने पूछताछ में बताया कि रविवार को अपने खेत के पास गए तो मेड़ का बबूल पेड़ कटा पड़ा था। दुखनी बाई साहू व उसके दोनों लड़के पेड़ की डाली को काट रहे थे। इसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद के दौरान लकड़ी ले जाने के नाम पर दुखनी बाई को जान से मारने की नीयत से अपने हाथ में रखे टंगिया से गले में वार किया। धक्का देकर दुखनी बाई को गिरा दिया।

आरोपी की पत्नी चम्पी बाई ने अपने हाथ में रखे टंगिया से दुखनी बाई के दोनों लड़के को जान से मारने के लिए दौड़ायी तो दोनों वहां से भाग गए। फिर आरोपी ने अपने हाथ में रखे टंगिया से दुखनी बाई के दोनों पैर में तीन-तीन बार जोरदार वार किया, जिससे दुखनी बाई के दोनों पैर लगभग कट गये। इससे दुखनी बाई की मौत हो गई। कुछ देर बाद दुखनी बाई का पति रोहित साहू अपने बच्चों के साथ उसी खेत पर आया, जिसे भी आरोपी ने अपने हाथ में रखे टंगिया से जान से मारने की नीयत से मारा, जिससे रोहित घायल हो गया। हालांकि मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *