विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, शादी के छह महीने बाद ही पति-पत्नी में होने लगे थे झगड़े

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

कोरबा : जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र में विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि शादी के छह माह बाद ही पति पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया था। परिवारिक बैठक के बाद चार साल बाद वह ससुराल आई थी। घटना की सूचना पर कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची। जहां शव को फांसी के फंदे से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

जानकारी के मुताबिक, कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र में बीती रात को इमली छापर बस्ती में 27 वर्षीय गौतमी पनागर पति विक्की लांझी ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी मिलते ही कुसमुंडा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना स्थल का निरीक्षण कर उच्च अधिकारियों की मामले की सूचना दी गई।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *