सुबह उठकर घर के बाहर आई नाबालिग़, तभी युवक छेड़छाड़ करने लगा, आरोपी गिरफ्तार

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर| रायगढ़ जिले में नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। लड़की सुबह उठकर घर के बाहर आई थी। उसी वक्त वहां पर एक युवक पहुंच गया और जबरदस्ती उसे छूने लगा। छेड़छाड़ करने लगा। जिसकी शिकायत पुलिस से हुई, तब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

रविवार को पीड़िता ने इस मामले में शिकायत की थी। उसने बताया कि रविवार सुबह वह सोकर उठी और बाहर शौच के लिए जा रही थी। तभी शनि चौहान वहां पर पहुंच गया और गंदी-गंदी बातें करने लगा। सुबह 4 बजे के वक्त था। इसलिए कोई घर के बाहर नहीं था। शनि जबरदस्ती मेरे हाथ पैर को छू रहा था और छेड़छाड़ कर रहा था।

विरोध करने पर बार-बार छेड़छाड़ करता रहा। इसी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसके बाद उसे कुछ ही घंटे में गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार करने के बाद उससे पूछताछ की गई। तब उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। फिलहाल मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *