राज्य सरकार ने किए तीन नए जिलों में पुलिस अधीक्षकों की पदस्थापना

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

रायपुर| छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के तीन नए जिलों में पुलिस अधीक्षक की पदस्थापना का आदेश जारी कर दिया गया है। मोहला-मानपुर अम्बागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में ओएसडी (पुलिस) के रूप में कार्यरत भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की पदस्थापना पुलिस अधीक्षक के पद पर की गई है।
सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा आज जारी आदेश के तहत खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले में भारतीय पुलिस सेवा (2018) की अधिकारी श्रीमती अंकिता शर्मा, मोहला-मानपुर अम्बागढ़ चौकी जिले में भारतीय पुलिस सेवा (2018) के अधिकारी श्री येदुवेल्ली अक्षय कुमार और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में भारतीय पुलिस सेवा (2012) के अधिकारी श्री राजेश कुकरेजा को पुलिस अधीक्षक पदस्थ किया गया है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *