दो महिलाओ की मौत से मचा हडकंप , पुलिस कर रही दोनों हत्याओ की जांच

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

गौरेला : गौरेला में दो महिलाओं की हत्या का मामला सामने आया है। दोनों ही मर्डर अलग-अलग केस में किए गए हैं। पहला मामला गौरेला थाना क्षेत्र के सधवानी गांव का है। जहां 75 साल की बुजुर्ग महिला की उसकी सौतेली बेटी ने हत्या कर दी।

जानकारी के मुताबिक शांति बाई का उनकी सौतेली बेटी कुमोदनी बाई के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान कुमोदनी ने शांति को धक्का दे दिया। धक्का लगने से शांति बाई जमीन पर गिर गई। जमीन पर गिरने से शांति बाई के सिर पर गंभीर चोट आई। चोट लगने से शांति बाई की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस पूछताछ में कुमोदनी ने बताया कि शांति बाई ने कुछ दिन पहले उसके भाइयों के खिलाफ बाइक जलाने के मामले में ऍफ़आईआर दर्ज कराई थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होता था।

वही दूसरा मामला गौरेला थानाक्षेत्र के ही कोटखर्रा गांव का है। जहां देवराज रोड कमरा पथरा जंगल किनारे रहने वाले एक दंपती के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक आरोपी रूप सिंह और उसकी पत्नी उर्मिला का के विवाद हुआ। इसके बाद गुस्साए रूप सिंह ने अपनी पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। रूप सिंह के घर वाले उसी बस्ती में एक दूसरे घर में रहते हैं। हत्या के बाद परिजन मौके पर पहुंचे, और मामले की जानकारी पुलिस को दी। जब तक पुलिस न पहुंची परिजनों और ग्रामीणों ने रूप सिंह काे खाट पर बांधकर रखा।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *