देवताओं के गुरु और शीतल प्रकृति के ग्रह का होगा मिलन, इन राशियों का स्वर्णिम काल होगा शुरू

Featured Latest राशिफल/धर्म-आध्यात्म

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह अपनी चाल बदलता है। 12 राशियों को प्रभावित करता है। ग्रहों के गोचर और उनकी युति से शुभ और अशुभ योग बनते हैं। बृहस्पति ग्रह मेष राशि में विराजमान हैं। 18 जनवरी को चंद्रमा इस राशि में आएगा। इससे गजकेसरी योग का निर्माण होगा। यह बहुत शुभ योग माना जाता है। इस योग के बनने से 3 राशियों का स्वर्णिम काल शुरू होगा।

मेष राशि

देवगुरु और चंद्रमा की युति मेष राशि में होने जा रही है। जिससे गजकेसरी योग बन रहा है। इस योग के प्रभाव से मेष राशिवालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। करियर में भी सुधार आएगा। सास-ससुर के साथ रिश्ते बेहतर होंगे।

मकर राशि

गजकेसरी योग मकर राशि के चौथे भाव में बनने जा रहा है। इस राशि के जातकों को संपत्ति का सुख मिल सकता है। अचानक धन लाभ की संभावना है। नौकरीपेशा वालों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। करियर में उन्नति के रास्ते खुलेंगे।

मीन राशि

गजकेसरी योग मीन राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। वित्तीय योजनाओं से जुड़े काम में सफलता मिलेगी। घर में मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। जो तनाव है वह दूर होगा।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *