होली पर हुड़दंग करने वाले सावधान! रायपुर पुलिस ड्रोन से करेगी निगरानी, 3000 जवानों का होगा सख्त पहरा

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

रायपुर :  छत्तीसगढ़ में होली के त्योहार के लिए उत्साह दिखाई दे रहा है. कोई फाग के गीत गाते नजर आ रहा है तो कोई रंगों के पर्व की तैयारियों में जुटा हुआ है. बच्चों से लेकर युवाओं के बीच इस पर्व को लेकर जोश और उमंग है. रायपुर में भी होली को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं. इस त्योहार के दौरान कुछ लोग सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते नजर आते हैं. इसे लेकर पुलिस प्रशासन ने इस बार तगड़ी व्यवस्था की है.

ड्रोन से की जाएगी निगरानी

होली के दिन हुड़दंगी अव्यवस्था फैलाने की कोशिश करते हैं. इसके लिए पुलिस ने कमर कस ली है. रायपुर शहर के चप्पे-चप्पे की निगरानी की जाएगी. सड़कों पर पुलिस की टीम पेट्रोलिंग करते नजर आएगी. ड्रोन के जरिए नजर रखी जाएगी. इससे पुलिस को पल-पल का अपडेट मिलेगा. रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के मुताबिक शहर को तीन हिस्सों में बांटा गया है. होली के दिन हुड़दंग या विवाद की स्थिति की जानकारी मिलने पर पुलिस 5 मिनट में घटनास्थल पहुंच जाएगी.

रायपुर में 3000 जवानों की तैनाती

रायपुर में होली के दिन सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस के 3000 जवान तैनात रहेंगे. नशे के अवैध कारोबार और संदिग्ध एक्टिविटी को रोकने के लिए क्राइम ब्रांच की 150 सदस्यों वाली टीम भी गठित की गई है. ये टीम सिविल ड्रेस में मुस्तैद रहेगी. नशे करके गाड़ी चलाने (ड्रिंक एंड ड्राइव) और टू-व्हीलर (जैसे- बाइक, स्कूटी) पर ट्रिपलिंग करने वालों पर सख्त एक्शन लिया जाएगा.

सोशल मीडिया पर भी नजर

चौक-चौराहों के साथ-साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर रखी जाएगी. सोशल मीडिया के जरिए अफवाह फैलाने वालों की निगरानी होगी. पुलिस ने अपील की है कि शांति और भाईचारे से होली का त्योहार मनाया जाए.

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *