3 लाख की नशीली टेबलेट के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, कार भी बरामद

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर-अभनपुर : राजधानी रायपुर के थाना गोबरानवापारा पुलिस ने आज तर्री शमशान घाट के पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट निट्राजेपम के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 710 नग निट्राजेपम टेबलेट जप्त की गई। इसके अलावा बिक्री के लिए रखी नगदी रकम और प्रकरण में प्रयुक्त मारुति स्वीफ्ट डिजायर कार भी पुलिस ने जब्त की।

जप्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 3,00,000/- रूपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना गोबरानवापारा में अपराध क्रमांक 11/26 धारा 21(बी) नारकोटिक एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *