महासमुंद से गांजा ला रहे तीन युवक गिरफ्तार, गरियाबंद पुलिस ने धरदबोचा

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

गरियाबंद :  गरियाबंद पुलिस ने मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए महासमुंद जिले के तीन युवकों को 12.4 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और अन्य सामान समेत कुल 3 लाख 37 हजार रुपये की सामग्री जप्त की गई है। यह कार्रवाई थाना फिंगेश्वर पुलिस द्वारा की गई।

मुखबिर की सूचना से खुला राज

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फिंगेश्वर प्रभारी को आज सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि तीन युवक दो मोटरसाइकिलों में भारी मात्रा में गांजा लेकर छुरा रोड के रास्ते फिंगेश्वर की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल मेन रोड पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की।

मुखबिर के बताए अनुसार दो मोटरसाइकिलों को रोककर पूछताछ की गई। वाहन क्रमांक OD 03 Z 8593 से यात्रा कर रहे युवक ने अपना नाम प्रकाश कुमार ध्रुव उर्फ पप्पू बताया, वहीं पीछे बैठे युवक का नाम राहुल बघेल था। दूसरी बाइक CG 06 HC 4636 चला रहा युवक सिद्धांत उर्फ सिद्धार्थ ध्रुव निकला। तीनों आरोपी महासमुंद जिले के निवासी हैं।

एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज

आरोपियों के विरुद्ध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर तीनों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गवाहों की उपस्थिति में सभी सामग्री जब्त की और आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *