बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलटा ट्रैक्टर, ड्राइवर की मौत, 15 ग्रामीण घायल

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

बालोद : जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां बाइक सवार को बचाने की कोशिश में तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर ड्राइवर की जहां मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पीछे ट्राली में बैठे 15 ग्रामीण घायल हो गए। इनमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बालोद में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक ये घटना दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि आज रविवार सुबह ग्राम रजही के ग्रामीण ट्रैक्टर में सवार होकर रजही डैम थे। यहां दोपहर का भोजन करने के बाद दोपहर के वक्त सभी वापस अपने गांव वापस लौट रहे थे। इसी दौरान खेत के संकरे रास्ते में सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर चालक ने नियंत्रण खो दिया।

जिससे बेकाबू ट्रैक्टर सड़क से नीचे उतरकर पलट गया। इस हादसे में चालक गौकरण दर्रो की इंजन में दबने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर में सवार 15 से अधिक ग्रामीण घायल हो गए। घायलों में से पांच को गंभीर हालत में जिला अस्पताल बालोद में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने इस घटना पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *