आवापल्ली बासागुड़ा मार्ग पर 25-25 किलो का दो आईईडी बरामद, मौके पर किया गया निष्क्रिय

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

बीजापुर : नक्सल इलाके बीजापुर में जवानों को बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने एक बार फिर नक्सलियों के इरादे को नाकाम किया है। बता दें बुधवार को आवापल्ली बासागुड़ा मार्ग पर 25-25 किलो के दो आइईडी बरामद किए गए थे। जिसे जवानों की सूझ-बूझ से मौके पर निष्क्रिय कर दिया है।

बुधवार सुबह थाना आवापल्ली, केरिपु 168 एवं 222 की टीम द्वारा सर्चिंग में निकली थी। इसी दरम्यान आवापल्ली – बासागुड़ा मुख्य मार्ग पर दुर्गा मंदिर के पास आइईडी होने की आशंका पर सड़क की जांच की गई। जांच के दौरान दो आइईडी बरामद किया गया। नक्सलियों द्वारा आवापल्ली- बासागुड़ा मार्ग पर रोड के बीच में 8×8 फिट लम्बाई चौड़ाई एवं 5 फिट गहराई का फाक्स होल बनाकर 25-25 kg के दो प्लास्टिक कंटेनर सीरीज में आइईडी लगाये गये थे। जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों को बड़ा नुकसान पहुंचाने की नीयत से ये आइईडी लगाये गये थे। मौके पर केरिपु 168,222 और बीजापुर बीडीएस टीम द्वारा आइईडी को निष्क्रिय किया गया। सुरक्षा बलों की सतर्कता एवं सूझबूझ से नक्सलियों के मंसूबो को विफल करने में जवानों को सफलता मिली।

10 नक्‍सलियों को किया गया था गिरफ्तार

बता दें कि बीते दिन मंगलवार को छत्‍तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर पुलिस को नक्सल उन्मूलन अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। तेलंगाना पुलिस ने 10 नक्‍सलियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से पांच नक्सली छत्‍तीसगढ़ के बीजापुर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने नक्‍सलियों के पास से एक ट्रैक्टर कार्डेक्स वायर और करीब 500 डेटोनेटर भी बरामद किया है। नक्‍सली संगठन के शीर्ष नेताओं के आदेश पर ये नक्‍सली एक बोलेरो वाहन में बारूदी सुरंग, आइईडी और रॉकेट लॉन्चर बनाने के लिए विस्फोटक सामग्री ले जा रहे थे। बताया जा रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्‍फोटक पुलिस कैंपों और पुलिस पर हमले के लिए ले जा रहे थे।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *