दो महिलाओं ने सहेली के प्राइवेट पार्ट में डाली मिर्च, फिर पीट-पीटकर मार डाला; बदनाम करने पर दी खौफनाक सजा

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

गरियाबंद : जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. मामूली विवाद से शुरू हुई दुश्मनी इस हद तक बढ़ गई कि दो महिलाओं ने मिलकर अपनी ही सहेली की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी महिलाओं ने पहले पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में मिर्च डालकर उसे तड़पाया, फिर उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी. आरोप है कि चरित्र पर सार्वजनिक तौर पर बदनाम करने से नाराज होकर यह खौफनाक वारदात की गई. घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है.

कहां और कैसे हुआ मामला?

यह घटना गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड अंतर्गत शोभा थाना क्षेत्र के ग्राम गरीबा की है, जो ओडिशा सीमा से सटा हुआ इलाका है. पुलिस के अनुसार, गांव के पास खेतों में बनी एक लारी में एक महिला अपने पति के साथ रहती थी. गांव की ही दो अन्य महिलाओं से उसकी दोस्ती हो गई.

दोस्ती से शुरू हुआ विवाद

शुरुआत में तीनों महिलाओं के बीच घर आना‑जाना था, लेकिन धीरे‑धीरे रिश्तों में खटास आ गई. बताया गया है कि एक महिला गांव‑गांव जाकर दूसरी दोनों महिलाओं के चरित्र को लेकर आरोप लगाने लगी थी. इसी बात को लेकर आपसी झगड़े बढ़ते चले गए.

…फिर रची खौफनाक साजिश

चरित्र पर लगाए जा रहे आरोपों से क्षुब्ध होकर दोनों महिलाओं ने कथित तौर पर महिला को सबक सिखाने की योजना बनाई. पुलिस के मुताबिक, घटना वाले दिन आरोपी महिलाएं पहले से ही पीड़िता की लारी पर पहुंचीं और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी.

अमानवीय तरीके से की गई हत्या

जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने महिला के साथ बेहद अमानवीय व्यवहार किया. उसे गंभीर रूप से प्रताड़ित किया गया. पहले आरोपी महिलाओं ने पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में मिर्च डालकर उसे तड़पाया. फिर लात‑घूंसे, डंडे और सीने पर चढ़कर बेरहमी से पीटा गया. गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

सरपंच ने दी पुलिस को सूचना

घटना की जानकारी गांव के सरपंच ने पुलिस को दी. क्षेत्र नक्सल प्रभावित और दुर्गम होने के कारण पुलिस 2 फरवरी को मौके पर पहुंच सकी. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

पुलिस अधिकारी का बयान

शोभा थाना के प्रभारी एएसआई नकुल सिदार ने बताया कि गरीबा गांव की दो महिलाएं सुगतिन नेताम और ईतवारिन बाई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पीड़िता द्वारा बार‑बार बदनाम किए जाने के आरोप के चलते यह वारदात हुई. अधिकारियों का कहना है कि दोषियों को कानून के मुताबिक सख्त सजा दिलाई जाएगी.

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *