अनियंत्रित बस पेड़ से टकराई 4 घायल, 60 फीट गहरी खाई में गिरने से बची

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

बिलासपुर आ रही थी गाड़ी, ड्राइवर को झपकी आने से हादसा

रायपुर| बिलासपुर में प्रयागराज से आ रही बस पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में चार यात्री घायल हो गए हैं। दरअसल, जिस जगह पर बस अनियंत्रित हुई, वहां 40 से 60 फीट गहरी खाई है। बस के पेड़ में अटकने की वजह से भीषण हादसा टल गया और यात्रियों ने राहत की सांस ली। घटना कोटा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार प्रयागराज से बिलासपुर के लिए राजधानी ट्रेवल्स की बस रोजाना चलती है। बस क्रमांक UP 72 AT 7356 मंगलवार की रात बिलासपुर के लिए निकली थी। घटना सुबह करीब 5.30 बजे की है। बस अभी कोटा क्षेत्र के केन्दा घाटी के पास पहुंची थी। तभी अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे घाटी से लगी पेड़ में टकरा गई। बताया जा रहा है कि तड़के चालक की अचानक आंख लग गई। फिर देखते ही देखते बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। बस के पेड़ में अटकने की वजह से बड़ा हादसा टल गया। नहीं तो बस सीधे खाई में गिर जाती।
बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस में 25 यात्री सवार थे। अचानक हुई इस घटना के बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई। किसी तरह यात्री बस से बाहर निकले। इस दौरान यात्रियों ने पुलिस के डायल 112 को कॉल किया। हादसे में चार यात्रियों को चोटें आई है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। चालक मुनीर अहमद ने अपने मालिक को इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद बिलासपुर से दूसरी बस रवाना किया गया। वहां से यात्रियों को दूसरी बस में गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *