मैनपाट। छत्तीसगढ़ के भाजपा विधायकों- सांसदों के प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन की बैठक के भीतर से बड़ी खबर मिली है। राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने विधायकों – सांसदों को सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा है कि,सोशल मीडिया पर सिर्फ फोटो डालने और शुभकामनाएं देने के बजाय विपक्ष के हमलों का आक्रामक तरीके से जवाब भी देना है।
उल्लेखनीय है कि, प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन एक सत्र को राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने भी संबोधित किया। भाजपा के बड़े नेताओं को लेकर किए जाने वाले विपक्ष के नेताओं के पोस्ट पर आक्रामक तरीके से रिएक्ट करने को उन्होंने कहा। सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहने वाले विधायकों – सांसदों को फॉलोअर्स बढ़ाने और सक्रिय रहने की भी उन्होंने सलाह दी है।
कांग्रेस का संकल्प और समर्पण सिर्फ भ्रष्टाचार : नितिन नवीन
वहीं प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने प्रशिक्षण शिविर पर को लेकर कहा है कि, बीजेपी के कार्यकर्ता लगातार अभ्यास करते हैं। अभ्यास इसलिए ताकि बेहतर काम कर सकें। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि, जिस प्रकार सचिन तेंदुलकर जैसे क्रिकेटर को भी अभ्यास में जाना पड़ता है, वैसे ही नेताओं को अभ्यास की जरूरत पड़ती है। श्री नबीन ने कहा कि, कांग्रेस में प्लेयर जैसी कोई चीज है ही नहीं। कांग्रेस में किसी प्रकार का संकल्प और समर्पण नहीं है। श्री नबीन ने कहा कि, कांग्रेस का संकल्प और समर्पण भ्रष्टाचार है, इसलिए कांग्रेसी उसमें अच्छा अभ्यास करते हैं।
कांग्रेसियों की भाषा नक्सलियों जैसी : केदार
उधर रायपुर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान मंत्री केदार कश्यप ने पलटवार करते हुए कहा है कि, जमीन कांग्रेस की खंसक चुकी है। कांग्रेसियों की आस्था का केंद्र गांधी परिवार है। श्री कश्यप ने कहा कि, कांग्रेस जल- जंगल- जमीन के बारे में कुछ नहीं जानती। वहीं अमित शाह पर खड़के की छत्तीसगढ़ शाह का घर है या ससुराल वाली टिप्पणी पर श्री कश्यप ने कहा कि, कांग्रेसियों की भाषा नक्सलियों जैसी है। प्रदेश को वर्षों से कांग्रेस पार्टी ने उपेक्षित करके रखा था। कांग्रेस पार्टी नक्सलवाद के साथ खड़ी दिखाई देती थी, नक्सलवाद के खात्मे की डेडलाइन देखकर कांग्रेसी बौखला गए हैं, इसलिए कांग्रेस की खीज निकल रही है।